अधेड़ से 25 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने ग्राम मेमराडीह में एक व्यक्ति से देशी प्लेन शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि हरियाली ढाबा के पास मेमराडीह निवासी टेकराम साहू (58) के कब्जे से 25 पौवा प्लेन देशी शराब बरामद की । मामले में धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।