रायमुड़ा में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुए तुषार
महासमुंद। राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू ग्राम रायमुड़ा में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गैंद राम कागजी, सेवा राम, कर्मा सेना झलप मंडल अध्यक्ष योगेश, कर्मा सेना पटेवा मंडल अध्यक्ष, रुमेश साहू, कोषाध्यक्ष भोग प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष अजय साहू, टीकम, नारायण, कुशल आदि मौजूद रहे। साहू ने कहा कि श्री राम कथा आध्यात्मिक ऊर्जा, नैतिकता और एकता का संचार करती है।
