मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
महासमुंद। ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में सेवा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गुलशन चंद्राकर, ऋषि चंद्राकर, संवेदना समूह खरोरा के सदस्य मुकेश चंद्राकर ने कहा कि देश में ‘स्वच्छता ही सेवा ’ पखवाड़ा मनाया गया।
