‘अवसाद से मुक्ति की ओर’ का विमोचन
महासमुंद। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के ग्रंथपाल अजय कुमार श्रीवास द्वारा लिखित पुस्तक ‘अवसाद से मुक्ति की ओर’ का विमोचन 21 फरवरी को पद्म विभूषण लोक कलाकार तीजन बाई ने गरिमामय वातावरण में किया। पुस्तक मानसिक तनाव एवं अवसाद से मुक्ति के लिए सकारात्मक, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान करती है। इस पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शीलभद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने हर्ष जताया है।
