घूमने निकले महिलाओं से गाली-गलौज, जान की धमकी

महासमुंद। महिलाओं के साथ गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ सिंघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस को लांती निवासी शालिनी बारिक (32) ने बताया कि 19 फरवरी की रात करीब 8 बजे गांव की नीला बाई मानिकपुरी, अनुसया साहू, सेत बाई मानिकपुरी, संतोषनी साहू, दिव्या साहू, भूमि बरिहा, नीतांजली प्रधान, प्रेम नंदनी साहू और सावित्री मोंगरे के साथ गांव में घूम रही थी। गांव के जगन्नाथ मंदिर के पास योगेंद्र भोई, नेपाल भोई, मकरध्वज भोई, गोविंद भोई ने आकर तुम लोग गांव में क्यों घूम रहे हो कहते हुए सभी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 3(5) के तहत अपराध कायम किया है।