मिनी ट्रक खड़े वाहन से टकराया, चालक घायल
महासमुंद। तुमगांव में करणीकृपा पावर प्लांट के पास टमाटर से भरा एक मिनी ट्रक सड़क किनारे खड़ा वाहन से टकरा गया। इस हादसे में मिनी ट्रक के चालक को गंभीर चोटें आई है। पुलिस के अनुसार सुनील कुमार मेहेर रायपुर से मिनी ट्रक क्रमांक ओडी 17 एए 5471 में टमाटर लेकर कटक (ओडिशा) जा रहा था। अलसुबह करीब 4 बजे नेशनल हाईवे 53 पर करणीकृपा पावर प्लांट तुमगांव के पास बिना इंडीकेटर व संकेतक दिए खड़े मिनी ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 3803 से टकरा गया। घटना में सुनील कुमार मेहेर को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए), 285 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
