बायोमेट्रिक अपडेट के लिए शिविर 10 तक
महासमुंद। जिले में 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छूटे हुए विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 10 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर बीआरसी व संकुल स्तर पर संकुल समन्वयकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों में आधार ऑपरेटरों के माध्यम से विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा।
