कलेक्टर ने किया शासकीय रोपणी तालगांव का अवलोकन

बालोद, 13 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज घोठिया रोड में स्थित जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम तालगांव पहुँचकर वहाँ स्थित वन विभाग के शासकीय रोपणी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल से इस शासकीय रोपणी के क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक डिकलेश कंवर भी उपस्थित थे।