प्रधानमंत्री आवास योजना: नगपुरा में निर्माण कार्य जारी, हितग्राहियों को समय पर मिल रही किस्तें
दुर्ग, 13 फरवरी 2026/ ग्राम पंचायत नगपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 96 आवासों में निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। 95 हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि जारी की जा चुकी है, जिससे निर्माण कार्य में गति आई है। जिन हितग्राहियों ने प्लींथ स्तर तक निर्माण पूर्ण कर जियो टैगिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है, ऐसे 64 हितग्राहियों के लिए जनवरी 2026 में द्वितीय किस्त की स्वीकृति देते हुए एफ.टी.ओ. जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही राशि सीधे बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार आवास योजना के अंतर्गत भुगतान प्रक्रिया नियमानुसार संचालित हो रही है तथा निर्माण कार्य प्रभावित नहीं है, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रगति पर है।
