आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कलेक्टर

पैकिन आंगनबाड़ी, प्राथमिक शाला बुदेली और खिचरी के बच्चे होशियार, अच्छा किए पढ़ाई प्रदर्शन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पैकिन की आंगनबाड़ी और
प्राथमिक शाला बुदेली तथा खिचरी का निरीक्षण किया। जहां प्राथमिक शाला बुदेली के मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली और बच्चों के पढ़ाई और पहाड़ पूछा गया, जिससे बच्चों ने कलेक्टर को पहाड़ सुनाया। कलेक्टर ने दाल चावल सब्जी का भोजन अच्छा मिल रहा है या नहीं इन सब की जानकारी ली। कक्षा 4 के बालक डोरेश चौहान ने सौर मंडल के बारे में दीवार में अंकित सभी ग्रह को पढ़कर सुनाया वहीं आंगनबाड़ी में नन्ही बालिका मुस्कान ने हिंदी वर्णमाला अ से ज्ञ अक्षर को पढ़कर सुनाई। डॉ कन्नौजे ने कहा कि आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, पता, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का झिझक दूर करने, आत्मविश्वास आदि के बारे में सीखाना चाहिए।
इसी प्रकार समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित खिचरी स्कूल में बच्चों ने पहाड़ा, जोड़, घटाना, बीजक, संविधान का प्रस्तावना आदि सुनाया। वहीं बच्चों ने व्यवहार के प्रश्न नाम, पिता, कक्षा, क्या बनना चाहते आदि के अंग्रेजी प्रश्न का जवाब अंग्रेजी में दिए। एक बालिका ने पेड़ के बारे में जानकारी दी कि वह चिड़ियों का घर है। उससे हमें ऑक्सीजन मिलती है। इस अवसर पर खिचरी स्कूल की राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक सुनीता यादव उपस्थित थी।