बोर्ड परीक्षा की तैयारी एवं शैक्षणिक समस्या के समाधान हेतु स्टुडेंट हेल्पलाइन जारी

उत्तर बस्तर कांकेर 07 जनवरी 2026/ कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार एवं शिक्षा विभाग कांकेर के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षाएं, काउंसलिंग एवं शैक्षणिक समस्याओं के समाधान हेतु जिले में स्टुडेंट हेल्पलाइन नंबर क्रमशः 7389562231 6264092516 जारी किया गया है।
इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने बताया कि विद्यार्थियों शिक्षकों एवं शैक्षणिक संस्थाओं को त्वरित मार्गदर्शन सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर के माध्यम से जिले के प्राचार्य, व्याख्याताओं शिक्षक एवं खास तौर से छात्र-छात्राएं विभिन्न शैक्षणिक विषयों से संबंधित मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित समस्याएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, परीक्षा पूर्व पश्चात काउंसलिंग, विषयगत कठिनाइयां, शैक्षणिक एवं अकादमिक समस्याएं अन्य आवश्यक शैक्षणिक जानकारी उक्त टोल फ्री नंबर पर कॉल कर समस्याओं का 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को टोल फ्री नंबर की जानकारी अपने-अपने संस्था में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पालकों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने जानकारी दी है कि टोल फ्री नम्बर से विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं व बोर्ड परीक्षा में अध्ययनरत विषयगत समस्याओं का निदान के लिए विषय विशेषज्ञों की ड्यूटी विषयवार लगाई जा रही है, जो एक निश्चित समय पर उपस्थित रहकर दूरभाष से बच्चों की विषयगत कठिनाईयों को दूर करेंगे। उन्होंने विद्यालय परिसर में नोटिस बोर्ड पर इसे प्रदर्शित करने हेतु प्राचार्यों को निर्देशित किया है। साथ ही विद्यार्थियों को अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा इस सुविधा का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.