जिले में अब तक 30.76 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई
उत्तर बस्तर कांकेर 07 जनवरी 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत राज्य शासन द्वारा 15 नवम्बर से 2025 से धान की खरीदी की जा रही है। इसी क्रम में जिले के किसानों से 149 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 30 लाख 76 हजार 574 क्विंटल धान की खरीदी पूर्ण हो चुकी है। इसमें 30 लाख 54 हजार 404 क्विंटल मोटा वेरायटी, 20 हजार 860 पतला और 1310 क्विंटल सरना वेरायटी का धान शामिल है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान के उठाव में तेजी आई है।
