रबी 2025-26: कृषि आदान सामग्री की उपलब्धता व निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
दुर्ग, 02 दिसंबर 2025/ रबी 2025-26 सीजन में फसल क्षेत्राच्छादन, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कल्चर तथा अन्य कृषि आदान सामग्रियों की मांग, भंडारण, वितरण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं कीट-व्याधि नियंत्रण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।
उप संचालक कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एस. के. कोरोम-सहायक संचालक कृषि (जिला नोडल अधिकारी) मोबाइल- 7389368625, श्रीमती सत्यवती -सहायक सांख्यिकीय अधिकारी 9691770113, अमित जोशी-कृषि विकास अधिकारी 9907109662, श्रीमती संपदा लहरे-ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 9826129827, अनिल चन्द्राकर-ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 8817592112, श्रीमती निशा सिंह -ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 9993942211, श्रीमती पूनम कंवर-ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 9926169876, श्रीमती सुनीता लाउत्रे-मुख्य लिपिक मोबाइल नम्बर 9977826088 है।
सभी अधिकारी संचालनालय कृषि, रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप अधीनस्थ कार्यालयों से आवश्यक जानकारी एवं प्रगति प्रतिवेदन संकलित कर नियमित रूप से वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करेंगे। साथ ही नियंत्रण कक्ष का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार सतत रूप से किया जाएगा। कृषक किसी भी प्रकार की कृषि संबंधी जानकारी, बीज-उर्वरक उपलब्धता, कीटनाशक या अन्य समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यतः मोबाइल नंबर 9907109662 सहित उपरोक्त सभी मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
