बैठक, उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के फोटो लेने, रकबा समर्पण के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश

दंतेवाड़ा, 25 नवंबर 2025। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर ने सर्वप्रथम समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी किसानों से प्राथमिकता से टोकन काट कर खरीदी किए जाए। इसके अलावा कृषकों के गेट पास और सभी किसानों के अनिवार्यतः फोटो भी लेना सुनिश्चित करें। ताकि वास्तविक किसान की ही धान खरीदी की जा सके। उन्होंने धान खरीदी के लिए अनावरी रिपोर्ट को समितिवार और ग्राम वॉर एंट्री करने कहा गया ताकि कृषकों के वास्तविक उपज धान की ही खरीदी हो। उन्होंने सभी समिति और उपार्जन केंद्र के द्वारा किसानों के धान बिक्री के पश्चात अनिवार्य रूप से रकबा समर्पण कराने और किसान पंजीयन के अपूर्ण, अप्राप्त व्यक्तिगत जानकारी को शीघ्रता से पूर्ण करने को कहा। इस क्रम में उनके द्वारा जिले में धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध धान परिवहन, खरीदी बिक्री को रोकने हेतु मंडी अधिनियम के अधीन कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। समय सीमा बैठक में कलेक्टर द्वारा उद्योग, जनपद पंचायत, श्रम तथा लीड बैंक अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार मेले के तहत षत प्रतिषत संतृप्तिकरण करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि इस अभियान में युवाओं एवं स्व सहायता समूहों को प्राथमिकता में रखते हुए उपरोक्त संबंधित विभाग आपसी समन्वय बना कर लक्ष्यापूर्ति करें।