धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही-कलेक्टर

बालोद, 24 नवंबर 2025। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि धान खरीदी का कार्य किसान हित से जुड़े होेने के कारण शासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज जिले के आदिवासी बहुल डौण्डी विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र गुजरा, डौण्डी एवं गुदुम का निरीक्षण कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र गुजरा के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य में अनुपस्थित रहने के कारण निगरानी समिति के सदस्य एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भिलेन्द्र साहू तथा धान खरीदी केन्द्र गुदुम के नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री चंद्रशेखर पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य में घोर लापरवाही बरते जाने तथा उनका कार्य संतोषप्रद नही पाए जाने पर धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के समिति प्रबंधक श्री रजऊराम ठाकुर को तत्काल हटाकर उनके स्थान पर नए समिति प्रबध्ंाक की नियुक्ति की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरके राठिया को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों, समिति प्रबंधकों तथा निगरानी दल में शामिल सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में केवल साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों, निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 08 बजे धान खरीदी केन्द्र में अनिवार्य रूप से संपूर्ण व्यवस्था की माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री सुरेश साहू, जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी सहित कृषि उपज मंडी तथा संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों के साथ धान खरीदी केन्द्र गुजरा में पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आज किसानों को जारी किए गए टोकर एवं गेट पास आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को केवल आॅनलाईन टोकन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल विशेष परिस्थितियों में अत्यधिक वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों के अलावा जिन कृषकों के पास मोबाईल नही है उन्हीं कृषकों का आवश्यकतानुसार आॅफलाईन टोकन काटा जाए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसानों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में लाए गए धान को तौल कर दिखाने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने तौल किए जा रहे किसान के धान साफ-सूथरा नही होेने तथा किसान मान सिंह की धान में निर्धारित मात्रा से अधिक नमी पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कृषक के धान की खरीदी पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित कृषक द्वारा धान की समुचित साफ-सफाई एवं नमी का प्रतिशत ठीक होनेे के उपरांत ही उसकी धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित कृषकों को साफ-सूथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान ही बिक्री हेतु धान खरीदी केन्द्रों में लाने की समझाईश दी। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र गुजरा में खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए शेड का भी अवलोकन किया। इस मौके पर धान खरीदी केन्द्र गुजरा के अंतर्गत ग्राम सुवरबोड़ के कृषक श्री प्रबल सिंह लारिया द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व हुए असमय वर्षा के कारण उनके खेत में पानी भरने से फसल खराब होने पर मुआवजा प्रदान करने की मांग की। कलेक्टर ने किसान श्री प्रबल सिंह की मांग को तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसडीएम श्री सुरेश साहू को कृषक को मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अधिकारियों ने धान खरीदी केन्द्र डौण्डी एवं गुदुम का भी निरीक्षण किया। धान खरीदी केन्द्र डौण्डी पहुँचरक कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक एवं अधिकारियों से अब तक के कुल रकबा समर्पण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आज अपने धान की बिक्री करने वाले कृषक इंदलराम, जयमत बाई का तत्काल रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने खरीदे गए धान बोरों को तौलकर दिखाने को कहा। धान बोरों की स्थिति ठीक नही होने एवं अत्यधिक फटे पुराने होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक एवं निगरानी समिति दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी के उपरांत धान बोरों की ठीक से सिलाई व्यक्त नही करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इन बोरों की तत्काल दुबारा सिलाई करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए उन्होंने समिति प्रंधक श्री रजऊराम ठाकुर की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री राठिया को इनके विरूद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने निगरानी दल में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह धान खरीदी केन्द्र में पहुँचकर इन सभी कार्यों का समुचित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.