एसआईआर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
दंतेवाड़ा, 24 नवंबर 2025। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कासोली, मुंडेर, गीदम और गुमड़ा क्षेत्रों का दौरा कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना पत्रक के कलेक्शन और डिजिटाइजेशन कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से गृह-गणना से संबंधित प्रपत्रों की शत-प्रतिशत संग्रहित जानकारी, डेटा की शुद्धता और समय सीमा में डिजिटाइज्ड एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गणना पत्रकों का सही व सटीक डिजिटाइजेशन आगामी निर्वाचन कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक बीएलओ समय पर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा करते हुए जहां भी कार्य धीमा पाया गया, वहां गति लाने और नियमित मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
