धान खरीदी, पिता-पुत्र ने दिखाया तकनीक व परिश्रम का समन्वय

कोरिया 21 नवम्बर 2025। धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम तेंदुआ के 25 वर्षीय युवा किसान श्री जितेन्द्र साहू ने अपने पिता श्री सुरेश साहू के साथ साख सहकारी समिति, पटना पहुँचकर 63.20 क्विंटल धान का विक्रय किया। इस वर्ष उन्होंने 1.20 हेक्टेयर कृषि भूमि में धान की बुवाई की थी, जिसमें मेहनत, आधुनिक खेती पद्धतियों और समयदृसमय पर की गई देखरेख का फल उन्हें संतोषजनक उत्पादन के रूप में मिला। किसान जितेन्द्र ने समिति में बताया कि उन्होंने खरीदी केंद्र में आने के लिए मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया था, जिससे उन्हें लाइन में लगने की परेशानी नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गई। समिति में तौल, गुणवत्ता परीक्षण और कागजी कार्यवाही भी समय पर पूरी कर ली गई। शासन द्वारा तय 2,369 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के आधार पर उन्हें कुल 1,49,720 रुपए की राशि प्राप्त होगी। वे इस पारदर्शी प्रणाली और समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से संतुष्ट दिखे।
किसान जितेन्द्र ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अगली फसल के लिए खाद-बीज की खरीदी, खेत की आवश्यक तैयारियों और परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने कहा कि समय पर खरीदी और समर्थन मूल्य मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ता है और युवा पीढ़ी भी खेती की ओर आकर्षित होती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मौसम की चुनौतियों और बढ़ती लागत के बीच सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी, किसानों के लिए आर्थिक संबल का काम कर रही है। मेहनत के बदले सही मूल्य मिलने से खेतिहर परिवारों की आजीविका सुरक्षित होती है और कृषि कार्य में स्थिरता बनी रहती है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.