दिव्यांग सर्टिफिकेट, 265 का पंजीयन, बसना में 24 को शिविर

महासमुंद 21 नवंबर 2025। जिला अंतर्गत दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांगता धारक व्यक्तियों का प्रमाणीकरण करने, पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में तथा जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय से विकासखण्ड स्तर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में 20 नवम्बर को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत जोगनीपाली में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 600 व्यक्ति सम्मिलित हुए। जिसमें 265 लोगों का पंजीयन, प्रमाणीकरण 99, नवीनीकरण 38, विभिन्न उपकरण चिन्हांकन 10 तथा यूडीआईडी कार्ड के लिए कुल 135 फार्म संकलन किया गया।
इस दौरान श्री लोकनाथ बारिक सभापति, समाज कल्याण, श्री उद्धव नंद, मतस्य पालन समिति, जनपद पंचायत सरायपाली, श्रीमती अनिता चौधरी, जोगनीपाली, श्रीमती कुमारी भास्कर, सभापति स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत महासमुंद, ग्राम पंचायत जोगनीपाली सरपंच श्रीमती शिवकुमारी चौधरी, श्री प्रकाश मेश्राम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली, श्री जयलाल भोई समाज शिक्षा संगठन जनपद पंचायत सरायपाली एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। आगामी शिविर 24 नवम्बर 2025 को विकासखण्ड बसना के ग्राम पंचायत गनेकेरा में आयोजित किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.