बसना में बनेगा आधुनिक 100 बिस्तर अस्पताल
अस्पताल निर्माण के लिए 18 करोड़ 6 लाख 48 हजार की मिली स्वीकृति
महासमुंद। बसना विकासखंड के शासकीय अस्पताल को 100 बिस्तर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 18 करोड़ 6 लाख 48 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि अस्पताल भवन के निर्माण पूर्ण होने के पश्चात स्थानीय आमजन को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी। इससे बसना विकासखंड सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लाखों लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा लगातार लोककल्याण और जनहित को केंद्र में रखकर उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयास प्रदेश की जनता के जीवन को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को गति देने में मील का पत्थर साबित होंगे।
