ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत

महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाटादादर के पास ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने 25 सितंबर को मामला दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 12 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे परसराम साहू व कृष्ण कुमार यादव कछारडीह से बाइक क्रमांक सीजी 04 एमएन 7829 से सरायपाली जा रहे थे। लाटादादर के पास एनएच 53 के पास पेशाब रूके थे। फिर बाइक चालू कर आगे बढ़ ही रहे थे कि लेन बदल कर ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जी वाई 3530 ने बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे बाइक चालक परसराम साहू की मौत हो गई वहीं कृष्ण कुमार घायल हो गया। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए)106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।