अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने किया पूनम को सम्मानित

महासमुंद। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महासमुंद की बैठक प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद्राकर की उपस्थिति में हुई। जिसमें पूनम चंद्राकर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत व सम्मान किया गया। आगामी माह अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का सम्मेलन करने पर चर्चा की गई। इसमें मुख्यमंत्री सहित समाज के अन्य पदाधिकारी को बुलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं का अतिथियों ने सम्मान किया।
इस मौके पर पूनम चंद्राकर ने कहा कि समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को संगठित होना जरूरी है, इसलिए सभी संगठित होकर रहें और अपने उद्देश्य को सफल बनाएं। चंद्रभूषण वर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए सामाजिक एकता पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सरोज निरंजना चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, डेविड चंद्राकर, गिरजा चंद्राकर, रमा, सुरेखा, मीणा, तारिणी, शशि, पिंकी, आशा, सती, विनय आदि मौजूद रहे। महिला जिला अध्यक्ष निरंजना ने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथ सभी के घरों में हैं, जिसे आलमारी में बंद रखा जाता है। ज्यादा समय मोबाइल व्हाट्सएप एवं टीवी में निकाल लेते हैं, ऐसे समय में हमारे समाज की ये महिला-बहनें अपना कीमती समय निकालकर धार्मिक ग्रंथ रामायण का प्रचार कर रही हैं, मैं इन महिलाओं को धन्यवाद देती हूं। छत्तीसगढ़ी व्यंजन को राष्ट्रीय दिल्ली तक राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अखिल भारतीय जिला अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर का सम्मान किया गया। रामायण मंडली की सभी महिलाओं को डायरी, पेन एवं रुमाल देकर सम्मान किया गया।