सेवा पखवाड़ा महाभियान में कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान

महासमुंद। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक भाजपा वृहद रूप से सेवा पखवाड़ा का आयोजन करने जा रही है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा शहर मंडल महासमुंद की कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, अभियान के मंडल प्रभारी हेमंत तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, मंडल महामंत्री द्वय मीना वर्मा, अग्रज शर्मा सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई।
सेवा पखवाड़ा अभियान की प्रस्तावना रखते हुए मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक भाजपा के सभी कार्यकर्ता समर्पण की भावना से सेवा, स्वच्छता और जनहित के कई कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। भाजपा शहर मंडल सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रभारी एमआर विश्वनाथन, सब प्रभारी सब प्रभारी पीयूष साहू, हिमांशु चंद्राकर नियुक्ति किए गए हैं। शहर मंडल में निवासरत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एकजुटता से संकल्पित हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा के इस महाभियान में जुटने का आह्वान किया।
येतराम साहू ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा, सेवा के संकल्प के साथ इस अभियान को पूरा करने प्रतिबद्ध है। हेमंत तिवारी ने मोदी के नेतृत्व शैली, उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक वितरण, सांसद खेलकूद, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिवस 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर होने वाले स्वच्छता अभियान में सभी को सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि पूरे देश, प्रदेश में सेवा पखवाड़ा के आयोजन के साथ बूथों, मंडलों और जिला स्तर पर भी भाजपा समर्पण के साथ सेवा कार्यो का वृहद आयोजन संपन्न करेगी। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा और आभार महामंत्री मीना वर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंडल महामंत्री एमआर विश्वनाथन प्रकाश शर्मा, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी यादव, पंकज चंद्राकर, आनंद साहू, उत्तर प्रहरे, पप्पू ठाकुर, नईम खान, भगवती करकसे, मनीष बग्गा, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, रविंद्र जैन, सुनीता साहू, मैना कोसले, उषा पाल, हुसैन बानो, सुनेइ विश्वकर्मा सहित भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र और बूथ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।