बिहान ने खोली आत्मनिर्भरता की राह, फिरोजा बनी लखपति दीदी

मोहला 29 अगस्त 2025। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश की महिलाएं अपनी मेहनत से आत्मनिर्भरता की रोज नई मिसाल पेश कर रही हैं। ऐसी ही कहानी विकासखंड अंबागढ़ चौकी की है, जहां कभी सीमित आय और संसाधनों के बीच संघर्ष करने वाली फिरोजा खान बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बन चुकी है। आज उन्होंने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया, बल्कि अपने गांव और समाज में भी अपनी एक नई पहचान बनाई है।
अंबागढ़ चौकी के छोटे से गांव चिल्हाटी की फिरोजा खान के जीवन में बदलाव की शुरुआत तब हुआ जब उन्होंने बिहान योजना के तहत जय माँ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से जुड़ने का फैसला लिया। पहले फिरोजा गांव-गांव व हाट बाजार में जाकर चूड़ी बेचने का कार्य किया करती थी। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कड़ी मेहनत करने के बाद भी आमदनी बहुत कम होती थी। जिसके चलते उन्हें अपने परिवार के भरण-पोषण व घर की अन्य जरूरतों को पूरी करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद, उन्होंने बैंक से एक लाख रुपए का लोन लेकर स्वयं का मनिहारी का दुकान खोला और उसका संचालन वह स्वयं करती हैं।
फिरोजा खान बताती हैं कि पहले वह केवल चूडिय़ां बेचा करती थी। पर जब से उन्होंने मनिहारी का दुकान खोला हैं, उन्होंने चूडिय़ों के साथ-साथ श्रृंगार का सामान, सूई-धागे जैसे अन्य छोटी घरेलू सामान भी बेचना शुरू किया है। जिससे अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है, अब वह हर माह 7 से 8 हजार रुपए बड़ी आसानी से कमा पा रही हैं। आज बिहान के फलस्वरूप उनके व्यापार एवं आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। अपने जीवन में आए इस बदलाव के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.