पुलिस ने दो लोगों से 28 लीटर शराब किया जब्त

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में दो लोगों से 28 लीटर महुआ शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टीपा गांव के जंगल में घेराबंदी कर ग्राम टीपा निवासी रामभरोस यादव (57) को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से दो 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया। इसी तरह एक अन्य मामले में ग्राम लोहरीनडोंगरी से कौशिक कुमार खैरवार(40) को 8 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उक्त शराब उन्होंने बेचने के लिए रखी थी। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध 34 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है।