20 लीटर महुआ शराब बरामद

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने 2 लोगों से 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम कौड़िया तिराहा पर पहुँचकर घेराबंदी की। कुछ देर बाद दो व्यक्ति एच एफ डीलक्स क्र. सीजी 06 जीके 3492 में वहां पहुँचे। उन्हें रोककर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम-पता पिथौरा निवासी सुनील ध्रुव (23), सेवैयाकला निवासी रेलकुमार ध्रुव (22) बताया। बीच में रखी प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 4 प्लास्टिक पॉलिथिन में 5-5 लीटर कुल 20 लीटर महुआ शराब मिली। पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त कर आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।