हादसे में मृतक के परिजन को 2 लाख सहायता राशि स्वीकृत
महासमुंद। दावा निपटान आयुक्त एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अलग-अलग हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 2 लाख रुपए प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें बालसी केन्द्रीय विद्यालय के पास सरायपाली में सड़क दुर्घटना में वीरेंद्र नगर सरायपाली निवासी गुरूमुख सिंह सलूजा की मृत्यु हो गई थी। मृतक के विधिक प्रतिनिधि एवं पत्नी रजिंदर कौर सलूजा को 2 लाख रुपए की प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
