4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरबसपुर की मृतिका रामबाई निर्मलकर के पति बलराम निर्मलकर के लिए 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।