ऑपरेशन सिंदूर पर नन्हे बच्चों ने किया अभिनय
महासमुंद। द न्यू होली फेथ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक हुआ। अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। चेयरमैन महेंद्र जैन ने आजादी के महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि 15 अगस्त 1947 भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित है। यह वह गौरव का दिन है, जिस दिन पूरे भारतवासी को अंग्रेजों के तांडव से मुक्ति मिली। प्राचार्य शर्वरी पींचा ने कहा कि आजादी का मतलब है अपने सपनों को उड़ान देना, अपने देश को हर क्षेत्र में अग्रणी करना। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेला में देशभक्ति भाषण, कक्षा बारहवीं के छात्र अक्षत भारद्वाज , ग्यारहवीं की छात्रा श्रेया खत्री ने प्रस्तुत किए। ऑपरेशन सिंदूर पर नन्हे प्यारे बच्चों ने अभिनय, नृत्य गान कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा नर्सरी, किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने वीर-वीरांगनाओं के विविध परिधान में आभूषित होकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा , भोजराम बघेल ने संयुक्त रूप से किया । आभार व्यक्त किवंदती साहू ने किया।
