स्वच्छकर्ता परिचारक ओमप्रकाश व परिचारक मूलचंद को उपस्थिति होने अंतिम सूचना
नारायणपुर, 18 अगस्त 2025। स्वच्छकर्ता परिचारक, सह चौकीदार ओमप्रकाश गुप्ता मार्च 2017 से एवं परिचारक मूलचंद ध्रुव फरवरी 2018 से बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायंे द्वारा उन्हे कार्य पर उपस्थित होने हेतु समय-समय पर नोटिस जारी कर कार्य पर उपस्थित होने निर्देशित किया गया था, किन्तु उनके द्वारा कोई प्रति उत्तर नही दिया गया है और न ही कार्य पर उपस्थित हुये है। उक्त दोनो कर्मचारियों को अंतिम बार सूचना दिया जाता है कि उपस्थिति हेतु अंतिम सूचना प्रकाशन के 7 दिवस के अंदर कार्य पर उपस्थित होवंे। उपस्थित नही होने की स्थिति में उनके विरूद्ध शासन द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देश तथा कार्य भारित स्थापना अवकाश नियम के तहत् विभागीय जांच गठित कर एक पक्षीय कार्यवाही करते हुये सेवा समाप्त की जाएगी, जिसके लिये स्वयं जिम्मेदार होंगे।
