पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

महासमुंद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने ग्राम बेलसोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हुलसी ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के एक ऐसे स्तंभ थे, जिन्हें उनके विपक्षी भी सम्मान देते थे। वे सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में राजनीति में अजातशत्रु की उपाधि पाई। कारगिल युद्ध में उनका नेतृत्व हो या पोखरण परमाणु परीक्षण, उन्होंने हर चुनौती का सामना दृढ़ता से किया। चंद्राकर ने उनके छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर अपना सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने गांव के वरिष्ठ नागरिकों का श्रीफल व गमछा पहनाकर सम्मान किया।