बंदियों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व
महासमुंद। जिला जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। कारागार को भगवान कृष्ण की जन्मस्थली माना जाता है, इस भाव को लेकर शनिवार को जिला जेल में श्री कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना के साथ समस्त बंदियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें मटका फोड़ प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, समूह गायन, सांस्कृतिक नृत्य, राउत नाचा, सुदामा नाट्य प्रहसन जैसे कार्यक्रम के माध्यम से अधिकांश बंदियों ने अपनी सहभागिता के माध्यम से समस्त जेल के माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई।
