बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम में दिव्या रंगारी शामिल
महासमंद। फिबा अंडर 16 एशियन वुमेंस चैंपियनशिप का आयोजन मलेशिया में 14 से 20 सितंबर तक होगा। इसके लिए बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 10 अगस्त से 12 सितंबर तक नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर चेन्नई में आयोजित किया। इसमें भारतीय अंडर-16 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में महासमुंद की दिव्या रंगारी शामिल होंगी। महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी रविवार को चेन्नई के लिए रवाना हुई।
