अतिथि व्याख्याता की भर्ती के लिए आवेदन 12 तक
गरियाबंद 07 अगस्त 2025/ जिले के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में अतिथि व्याख्याता की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में 12 अगस्त 2025 सायं 5 बजे तक रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते प्रस्तुत किया जा सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में अतिथि व्याख्याता वाणिज्य के 01 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन उपरोक्त संस्थान के पते पर प्रेषित किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए महाविद्यालय के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जीओवीटीपीजीकॉलेजगरियाबंद डॉट कॉम एवं सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
