छत्तीसगढ़िया स्वर्णकार महिला मंडल ने मनाया सावन मिलन समारोह
महासमुंद। बीटीआई रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह उद्यान में छत्तीसगढ़िया स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना और सामूहिक आरती से हुई। लता सोनी ने सुमधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी महिला सदस्यों ने कान्हा को झूला झुलाकर सावन की खुशियां साझा कीं। सावन में हरे रंग का विशेष महत्व रहता है, इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी, चूड़ियों एवं श्रृंगार में नजर आईं। आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिता एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता सोनी एवं द्वितीय स्थान तृप्ति सोनी ने प्राप्त किया। सावन सुंदरी का खिताब राखी व द्वितीय स्थान शिखा सोनी ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रकृति के करीब लाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा समाज की महिलाओं को एकजुट कर संगठन को सशक्त बनाना रहा। समारोह के सफल आयोजन में महिला मंडल की अध्यक्ष सरला सोनी, उपाध्यक्ष नीता सोनी, जयश्री स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष राखी सोनी, सचिव पूर्णिमा सोनी, समाज की लता सोनी, कुंती सोनी, सरोज सोनी, शिखा सोनी, सारिका सोनी, डाली सोनी, प्रतिमा सोनी, रेणु सोनी, श्वेता सोनी, रिंकी सोनी और तृप्ति सोनी का सराहनीय योगदान रहा।
