मंडल सेक्टर जोन गठन के लिए प्रभारी ने ली बैठक
महासमुंद। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज संगठन की बैठक आयोजित किया गया, जिसमें मंडल सेक्टर जोन के गठन की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमरजीत चावला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल के अध्यक्षता में, विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बैठक में श्री चावला ने शहर के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य तय किया गया। प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक मंडल, सेक्टर में स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक संगठित टीम गठित की जाएगी, जो जमीनी स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ पार्टी की नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी। साथ ही, यह संरचना आगामी चुनावों की तैयारी में भी एक निर्णायक भूमिका निभाएगी।
बैठक मे प्रभारी ने कहा कि संगठन की जड़ें तभी मजबूत होंगी, जब हर स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा, उचित मंच और सहभागिता प्राप्त हो। मंडल सेक्टर जोन का गठन इसी सोच को साकार करने की दिशा में एक रणनीतिक प्रयास है, जिससे क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान स्थानीय स्तर पर त्वरित रूप से किया जा सकेगा। बैठक में ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, अमन चंद्राकर युवक कांग्रेस अध्यक्ष, शाहबाज रजवानी एनएसयूआई अध्यक्ष, गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री,गौरव चंद्राकर महामंत्री,प्रदीप चंद्राकर प्रदेश महामंत्री,लक्ष्मी देवांगन सदस्य छत्तीसगढ़ शासन,नितेंद्र बैनर्जी सेवादल अध्यक्ष, वीरेंद्र चंद्राकर,भारत सिंह ठाकुर, पार्षद मुस्ताक खान, अरिन चंद्राकर, नारायण नामदेव, डॉ.तरुण साहू, मिंदर चावला, कपिल साहू, तबरेज खान, देवेश शर्मा, राजेश नेताम, गोपीचंद तारक, पूर्व एल्डरमैन सुनील चंद्राकर, तुलसी साहू, सुल्तान बागड़ी,नूकेश महंत,दसोदा ध्रुव,लक्ष्मी सोनी,सोनम रामटेके,खुशबू विश्वकर्मा,जय पवार,सतीश कन्नौजे,मनोहर ठाकुर,रवि साहू,प्रकाश अजमानी,सुरेंद्र ठाकुर, आकाश निषाद, रवि ध्रुव,जुगल किशोर शर्मा,चंद्रेश साहू,रत्नेश साहू, सन्नी महानंद, बसंत चंद्राकर, गंगा प्रसाद,पुरुषोत्तम दास,तुलसी देवदास,भानु सोनी मौजूद रहे।
