भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन परीक्षा परिणाम जारी

दंतेवाड़ा, 28 जुलाई 2025। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के द्वारा अग्नि वीरों की भर्ती के लिए विभिन्न पदों जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समैन दसवीं पास और ट्रेड्समैन आठवीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर, भर्ती, धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई अधिसूचना के ऑनलाईन परीक्षा परिणाम दिनांक 26 जुलाई 2025 इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिये गए हैं। इसके लिए आवेदक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते है। साथ ही आवेदकों द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा की निःशुल्क तैयारी हेतु कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दंतेवाड़ा में संपर्क किया जा सकता है।