संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह 29 को

गरियाबंद 28 जुलाई 2025/ भारत सरकार के नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह मंगलवार 29 जुलाई को जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू होंगे। अध्यक्षता बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप शामिल होंगे। इसी प्रकार विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, जनपद पंचायत गरियांद के अध्यक्ष सोहन ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष मैनपुर श्रीमती मोहना नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।