कौशल प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह 29 को

गरियाबंद 28 जुलाई 2025/ कौशल विकास विभाग गरियाबंद द्वारा युवाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें कौशल के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से कौशल तिहार 2025 का आयोजन मंगलवार 29 जुलाई को दोपहर 03 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज देवभोग रोड गरियाबंद किया जायेगा। कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्रीमती सृष्टी मिश्रा ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू होंगे। अध्यक्षता बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप शामिल होंगे। इसी प्रकार विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जनपद पंचायत गरियांद के अध्यक्ष सोहन ध्रुव, जनपद सदस्य मुकेश कुमार सुर्यवंशी, ग्राम पंचायत डोंगरगांव की सरपंच श्रीमती नगिता दीवान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।