सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण

महासमुंद। मानसून आगमन के साथ ही जलजनित व संक्रामक रोगों की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका ने सफाई अपनाओ, बीमारियाँ भगाओ अभियान शुरू किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देशन एंव मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे के मार्गदर्शन पर में यह विशेष स्वच्छता अभियान 31 जुलाई तक संचालित की जाएगी। यह पहल छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण कार्य के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत किया जा रहा है। इसी के तहत आज स्थानीय टाऊन हाल में नगर पालिका के सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें मानसून की विषम परिस्थितियों में कैसे स्वस्थ एवं सुरक्षित रहे इसके बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे, डॉ. जी.एस. दीवान, एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र भारद्वाज, स्वच्छ भारत मिशन की रमा महानंद, लैब टेक्नीशियन प्रमिला राना, मनीषा साहू, फार्मेसिस्ट पवन साहू आदि उपस्थित थे।