प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा के लिए हुआ दूसरा टेस्ट

महासमुंद। नवकिरण अकादमी में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा के लिए 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में रविवार को दूसरे टेस्ट का आयोजन किया गया। अकादमी के जिला समन्वयक डी.बसंत साव ने बताया कि 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में दूसरा टेस्ट पेपर प्रयोगशाला परिचारक संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट-02 हुआ। जिसमें कुल 100 नंबर का पेपर हुआ। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भारत का भूगोल, छत्तीसगढ़, भारत एवं छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं आदि के 100 प्रश्न पूछे गए थे। पहला टेस्ट पेपर में संस्था में अध्यनरत एवं संस्था के बाहर के पंजीकृत अभ्यर्थियों ने शामिल होकर टेस्ट दी। 04 टेस्ट सीरीज के क्रम तीसरा टेस्ट पेपर प्रयोगशाला परिचारक संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट-03 आगामी 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। साव ने आगे बताया कि आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं।