रिटायर्ड शिक्षक का किया गया सम्मान
महासमुंद। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खरोरा में पदस्थ उच्च वर्ग शिक्षक डोमार साहू के सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासकीय आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य ने कहा कि शिक्षक हमें किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के मूल्यों को भी सिखाते हैं। शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि आपकी उपस्थिति ने इस कार्यस्थल में रोशनी ला दी है। पूर्व सरपंच सुनीता चंद्राकर ने शिक्षा के क्षेत्र में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में डोमार राम साहू ने कहा कि जब मैं इस विभाग में आया तो मेरे पास उत्साह था पर अनुभव नहीं। मुझे अनुभव प्राप्त करने में साथ दिए हैं और इसके लिए मैं आप सबका आभारी रहूंगा। समारोह में शाला समिति अध्यक्ष आशा परमार, संगीता यादव, शिक्षकगण रामेश्वरी ध्रुव, मोना चंद्राकर, प्रीति तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, लता चंद्राकर, माधुरी, रामप्रसाद, ग्रामीणजन, शाला के छात्र, पूर्व छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुबे कुमार पटेल व आभार व्यक्त गायत्री चंद्राकर ने किया।
