वृंदावन विद्यालय में मनाई गई गुरु पूर्णिमा

महासमुंद। वृंदावन विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई गई। विद्यार्थियों ने गुरुजनों का तिलक-चंदन लगाकर आशीर्वाद लिया।
संस्था प्रमुख एमआर विश्वनाथन ने कहा कि बच्चे दीपक की लौ की तरह हैं, जिसमें जितना तेल डालेंगे, वो उतना ही प्रकाशमान होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा स्वस्थ व निरोग रहने का आशीर्वाद दिया। संस्था संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने कहा कि अपने गुरु के प्रति आदर व सम्मान की भावना हमेशा होनी चाहिये। जिस प्रकार सूर्य से हमें प्रकाश, ताप व ऊर्जा मिलती है,उसी प्रकार गुरु से हमें ज्ञान मिलता है। गुरु हमारे सफलता का स्तंभ हैं। विद्यालय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नोटरी एवं शिक्षक माधव टांकसाले का शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। उन्होंने शिक्षकों को कुम्हार की तरह बताया, जो साधारण मिट्टी को सही आकार देकर मटके का रुप प्रदान करता है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने स्कूल की 5 वरिष्ठ शिक्षिकाओं का शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा साहू, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मीना वर्मा, कौशल्या बंसल, पार्षदगण सुनैना ठाकुर, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, सीता डोंडेकर एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मधु यादव, श्रीमती भगवती करकसे, समीर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रेखा साहू व आभार प्रदर्शन संध्या सोना ने किया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य इंदू मिश्रा एवं शिक्षकगण वर्षा चंद्राकर, अमृता चंद्राकर, उर्मिला अग्निहोत्री, जागृति साहू, नीरु मांझी, रिंकी कुर्रे, हीना खान, होमेश साहू, प्रवीण साहू, तुषार निर्वाण, चंदना सोनी, भूमिका वर्मा, मनीषा बावनकर, शुभ्रा अग्रवाल, नंदिनी साहू, अंशू यादव, संगीता साहू, स्वाति ठाकुर, हेमलता वर्मा, मीनाक्षी, दीपशिखा गायकवाड़, आरती गुप्ता उपस्थित रहे।