जल स्रोतों, स्कूलों एवं सामुदायिक स्थलों पर स्वच्छता पर जोर

दंतेवाड़ा, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत के अंतर्गत जिले में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों एवं सामुदायिक स्थलों में स्वच्छता, जागरूकता एवं जनभागीदारी से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 21 सितंबर को जल स्रोतों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामुदायिक परिसरों की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं समुदाय के सदस्यों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालयों में स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां
जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता से स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर, पेयजल स्थल, शौचालय, हाथ धुलाई क्षेत्र एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालयों में स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षित पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं व्यवहार परिवर्तन से संबंधित संदेश भी दिए गए। विद्यार्थियों को अपने घर एवं समुदाय में भी स्वच्छता का संदेश पहुंचाने तथा जल स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालयों में स्वच्छता को दैनिक व्यवहार से जोड़ते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जल स्रोतों एवं सामुदायिक स्थलों की स्वच्छता
अभियान के अंतर्गत तालाबों, नदियों, मोहल्लों एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया। लोगों को जल स्रोतों के आसपास कचरा नहीं फैलाने, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट का उचित निपटान करने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। स्थानीय समुदाय की सहभागिता से सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों की साफ-सफाई तथा श्रमदान गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया गया। लोगों को यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई एवं रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया। लोगों को सामुदायिक शौचालयों के नियमित एवं सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शौचालयों को साफ रखने और उनके आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इन्हें भी पढ़े