28 सितंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन
दंतेवाड़ा, 21 सितम्बर 2026। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 50 पदों की रिक्तियों प्राप्त की गई है। इस संबंध में 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कारली दंतेवाड़ा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में इच्छुक आवेदक, प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ बायोडाटा सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। रोजगार मेला में उपस्थित होने के पूर्व रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
