उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत

महासमुंद। डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के रविवार को नगर आगमन पर स्थानीय एकता चौक में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक शहर मोर्चा अध्यक्ष नईम खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा से उन्होने कहा कि मुसलमान समाज को भी भाजपा से जोड़ें, हमारी पार्टी राष्ट्रवाद पर काम करती है। नईम खान को कार्यालय आने का न्योता दिया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा की फातिमा बेगम, अभिषेक डेनियल, मुस्लिम जमात के सदर हाजी जमील चौहान राजू, शेर मोहम्मद, नासिर खान, अनवर हुसैन, आशिफ धनवानी, फिरोज खान, शहीद भाई, हफीज भाई, तबरेज खान, शेख वाजिद, मीरजा आरिफ, शेख जाहिद, जाहिद चौहान, शेख सुलेमान, सोहेल भाई, अमन, रजा भाई, सैफ चौहान, करफू राव आदि शामिल हैं।