जिले में अब तक 293.6 मिमी औसत वर्षा
बलरामपुर 30 जून 2025। कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से अब तक 293.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 30 जून को तहसील बलरामपुर में 37.4 मि.मी., डौरा-कोचली में 34 मि.मी., कुसमी में 43 मि.मी, सामरी में 26 मि.मी., चांदो में 35.6 मि.मी., शंकरगढ़ में 46 मि.मी., रामानुजगंज में 40.2 मि.मी., रामचंद्रपुर में 4.3 मि.मी., राजपुर में 11 मि.मी., वाड्रफनगर में 1.2 मि.मी., रघुनाथनगर में 3.3 मि.मी. तथा चलगली में 12.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित तिथि को कुल 24.5 मि.मी. वर्षा हुई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक तहसील बलरामपुर में 313 मि.मी., डौरा-कोचली में 349.4 मि.मी., कुसमी में 648 मि.मी., सामरी में 420.9 मि.मी., चांदो में 434.8 मि.मी. शंकरगढ़ में 324.7 मि.मी., रामानुजगंज में 262.4 मि.मी., रामचंद्रपुर में 201.4 मि.मी., राजपुर में 117.8 मि.मी., वाड्रफनगर में 208.5 मि.मी., रघुनाथनगर में 170.7 मि.मी. एवं चलगली में 72.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।