ट्रैक्टर ने मारी साइकिल को ठोकर, घायल
महासमुंद। डूमरपाली में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। खल्लारी पुलिस ने बताया कि 14 जून की रात शिव कुमार निषाद खाना खाकर साइकिल से तौराहा बांध तालाब जा रहा था। गांव की गली में उत्तम दीवान के घर के सामने ट्रैक्टर चालक डूमरपाली निवासी लकेश्वर सिन्हा ने शिव कुमार निषाद की साइकिल को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे उसके पेट, कमर, दाहिने हाथ में चोट आई है। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
