युवक पर शराब पीने की सुविधा देने पर कार्रवाई

महासमुंद। शराब पीन-पिलाने की सुविधा मुहैया कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रायकेरा मोड़ मरौद में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मरौद चौकी सिरपुर थाना तुमगांव निवासी सुरेश पटेल (29) के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।