पति ने की पत्नी से मारपीट

महासमुंद। सांकरा पुलिस ने मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया है। सलडीह निवासी सावित्री भोई (28) ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि 19 जून की रात करीब 8 बजे उनके पति मथामणि भोई ने शराब सेवन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।