कलेक्टर से कराते सामग्री की मांग
महासमुंद। यूनाइटेड शोतोकान एसोसिएशन ने बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क आत्मारक्षा प्रशिक्षण शिविर के लिए कराते सामग्री की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार डड़सेना ने बताया कि महासमुंद जिले के बालक-बालिकाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यूनाइटेड शोतोकान एसोसिएशन महासमुंद नि:शुल्क रूप से वर्षों से लगातार कार्यरत है। बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा कराते (मार्शल आर्ट) में पारंगत कर आत्मनिर्भर बनाना है, हमारे अथक प्रयासों के बावजूद अकादमी में मूलभूत सुविधाओं की कमी है जिसके लिए कराते सामग्री की मांग को लेकर आवेदन सौंपा है।
